Hi

❤️

Indealer

🩺©️❤️

खाली पेट बादाम खाने के फायदे - Khali Pet Badam Khane Ke Fayde

  


  ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं, अगर ड्राई फ्रूट्स में बादाम (Almond ) की बात की जाए, तो इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। इसलिए बादाम का सेवन सभी को करना चाहिए। लेकिन बादाम का सेवन खाली पेट सुबह में किया जाए, तो यह और भी फायदेमंद साबित होता है। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, विटामिन ए जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। जानिए खाली पेट बादाम खाने के क्या क्या फायदे होते हैं


आंखों के लिए फायदेमंद


बादाम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना खाली पेट बादाम का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।


हड्डियां होती हैं मजबूत


बादाम में कैल्शियम (Calicium) की मात्रा पाई जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट इसके सेवन से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत भी दूर हो जाती है।






दांत होते हैं मजबूत


बादाम का सेवन दांतों और मसूड़ों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं।


बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता


रोजाना खाली पेट बादाम के सेवन से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जिससे किसी भी बीमारी से आसाना से बचा जा सकता है। अक्सर कर मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी जैसी शिकायत हो जाती है। लेकिन कोई रोजाना खाली पेट बादाम का सेवन करता है। तो इन बीमारियों से बच सकता है।


बच्चों के दिमागी विकास में फायदेमंद


बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है। जिससे यह बच्चों के दिमागी विकास के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए रात में ही बादाम को पानी में भिगो कर रख दें। फिर सुबह बच्चों को खाने को दें।


डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद


सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करना डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर डायबिटीज का मरीज रोजाना बादाम का सेवन करता है, तो यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।


खाली पेट बादाम खाने के नुकसान

1 - यदि कोई खाली पेट बादाम का सेवन करता है तो इससे उसके शरीर में फूड एलर्जी की समस्या हो सकती है।


2 - गर्भवती महिलाएं खाली पेट बादाम का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।


3 - जैसा कि हमने पहले भी बताया बादाम के अंदर फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या हो सकती है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ